शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी रोड पर स्थित करबला पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी। तत्समय पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए थे। पुलिस के प्रयासों से युवक की पहचान केदार जाटव निवासी सिंहनिवास के रूप में की गई। मृतक की पहचान के बाद युवक के शव का पीएम कराया गया।
थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि उन्हें परिजनों ने बताया कि केदार शुक्रवार को मजदूरी करने के लिए आया थाए लेकिन वह लौटकर घर नहीं पहुँचा। पीएम रिपोर्ट के बाद ही केदार की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।