शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पोहरी रोड पर दुकान करने वाले दुकानदार ने एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण उधारी के रुपए वापस मांगना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आकाश पुत्र घनश्याम सोनी निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी ने बताया कि उसने लालमाटी मनियर पर रहने वाले सद्दाम पुत्र रहीश खान को कुछ रुपए उधार दिए थे।
जब वह रविवार को दिए गए रुपए वापस लेने के लिए पोहरी रोड स्थित सद्दाम की दुकान पर पहुंचा और उससे दिए गए रुपए वापस मांगने लगा। जिस पर युवक ने रुपए लौटाने से मना कर दिया और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा।
जिस पर आकश ने उसे गाली देने से मना किया तो सद्दाम ने उसकी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। जिस पर वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।