आरोप: ग्रामीणों ने विधायक साहब को वोट नही दिए तो दमाद जी खीच ले गए मोटर

NEWS ROOM
0
कोलारस। खबर कोलारस के  इंदार थाना क्षेत्र से आ रही है, यहां ग्रामीणों ने विधायक महेंद्र यादव के दमाद साहब पर ग्रामीणों पर वोट नहीं देने पर पानी के बोर से मोटर खींचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इंदार थाना प्रभारी से उक्त मामले में कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वह ग्राम रामगढ में हरिजन बस्ती में निवास करते हैं। चुनाव से पहले महेंद्र यादव और उसके समर्थक अमित यादव ने गांव में बोर में मोटर डलवा दी थी अब चुनाव बीत जाने के बाद अमित यादव अपने साथी वीरसिंह जाटवए देवेंद्र जाटव और जगदीश कुशवाह के साथ गांव में आए और उक्त मोटर को निकाल ले गए। 

आरोप लगाते हुए ग्रामीण रामलाल, विक्रम, शैतानसिंह सहित डेढ दर्जन ग्रामीणों ने पुलिस को दिए पंचनामे में बताया है कि अमित यादव को ऐसा लगता है कि उन्होंने महेंद्र यादव को वोट नहीं दिए इस कारण उनके साथ यह व्यवहार किया जा रहा है। 

जब इस मामले में अमित यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह शासकीय मोटर नहीं थी। चुनाव से पहले वह पब्लिक के लिए उक्त मोटर को खरीदकर लाए थे, हालांकि यह मामला राजनीतिक है, इस कारण से इसे उछाला जा रहा है। 

इनका कहना है 
इस पोलिंग से भाजपा बुरी तरह से हारी थी। हमें तो 400 वोट मिले थे, फिर वोट न देने का तो सवाल ही नहीं उठता। जिस वोर की आप बात कर रहे हैं उन पांच बोरों में हमने स्वयं के खर्चे पर मोटर डलवाई हैं। अब यह तो राजनीतिक प्रपंच है जिसके चलते यह आरोप लगा रहे हैं। हरिजन बस्ती वाले वोर में लाइन नीचे गिर गई है, लेकिन हम उसे भी सही करवा रहे हैं। 
अमित यादव, जनपद सदस्य व विधायक का दामाद
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!