मनियर और कोलारस से नाबालिग किशोरी गायब

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली मनियर कॉलोनी में रहने वाले एक किशोरी घर से रात के समय लापता हो गई। मामले में परिजनों की शिकायत पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। काली माता मंदिर के पास मनियर में रहने वाली एक साढ़े सत्रह वर्षीय नाबालिग 6 अप्रैल को रात 9 बजे घर से अचानक कहीं चली गई। जब वह घर में नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। इसके परिजन थाने गए और केस दर्ज करवाया। 

कोलारस से 17 वर्षीय किशोरी गायब
कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पनवारी से 4 अप्रैल को शाम के समय एक 17 वर्षीय किशोरी घर से कहीं चली गई जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारी में भी पूछताछ की लेकिन वहां भी किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

परिजन सोते रहे और किशोरी घर से लापता
रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सजाई में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी बीते रोज रात को 1 बजे घर से लापता हो गई। सुबह जब परिजन जागे तो किशोरी घर पर दिखाई नहीं दी जिस पर आसपास तलाश की नहीं मिलने पर थाने गए और शिकायत दर्ज करवाई। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात को उनकी पुत्री कमरे में सो रही थी लेकिन जब वह सुबह जागे तो वह कमरे में नहीं थी। पूछताछ में पता चला कि उनकी पुत्री को हरिओम पुत्र रामचरण केवट निवासी सजाई अपने साथ बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!