करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र आने वाले गाजीशाह मोहल्ला में रहने वाली एक 23 वर्षीय युवती से पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ की शिकायत महिला ने थाने में दर्ज करवाई जिसके बाद आरोपी उस पर राजीनामा के लिए दबाव बना रहा था जब महिला ने मना कर दिया तो युवक ने गाली-गलौंज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गाजीशाह मोहल्ला करैरा में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की जब वह चिल्लाई तो युवक वहां से भाग गया।
मामले में युवती ने थाने में केस दर्ज करवाया। केस दर्ज होने के बाद युवक नीरू उर्फ नीरज गुप्ता उस पर राजीनामा के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ने जब युवक से राजीनामा से मना कर दिया तो उसने गाल-गलौंज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी।
सीहोर में पड़ोसी ने की महिला से छेड़छाड़
जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नरूआ में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम नरूआ की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह शाम के समय घर जा रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले युवक चकरू उर्फ रायभान रावत ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छेड़छाड़ से परेशान महिला ने चिल्लाया तो युवक वहां से भाग गया। जिसके बाद महिला घर आई और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।