टपरिया में लगी आग, जिंदा जली वृद्व की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम देहरेटा में एक टपरिया में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। घटना में टपरिया में सो रहे एक वृद्ध की जलने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। अतरसिंह रावत पुत्र देवलाल रावत उम्र 42 साल निवासी देहरेटा सानी बुधवार को दोपहर के समय टपरिया में सो रहा था। जब वह सो रहा था उसी समय शॉर्ट सर्किट हो गया और टपरिया में आग लग गई। जब तक वृद्ध जागता तब तक आग बुरी तरह से फैल चुकी थी जिस कारण वृद्ध की जलने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने जैसे.तैसे आग को बुझाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तथा घटना स्थल का मुआयना किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!