बूढे बाप का नही बने सहारा करते थे मारपीट, तीनों बेटों पर मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अटरूनी में रहने वाले 80 वर्षीय वृद्ध ने पुत्रों पर भरण-पोषण का केस दर्ज करवाया है। पुलिस को शिकायत में वृद्ध ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं और तीनों ने उसे घर से निकाल दिया साथ ही खाने-पीने को नहीं देते हैं। कहने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। अरूनी निवासी खच्चू पुत्र ग्यारसी कुशवाह उम्र 80 वर्ष ने बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि विगत पांच माह से उसके पुत्र सीताराम, राजेश और श्रीलाल उसको खाना नहीं देते और न ही उसे ओढने बिछाने को कपडे देते हैं, साथ ही उसका कोई ख्याल नहीं रखते हैं। वृद्ध की रिपोर्ट पर से पुलिस ने तीनों पुत्रों के खिलाफ अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!