यशोधरा राजे ने किया खोड़ सडक़ का भूमिपूजन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत 1458 लाख की लागत से निर्मित होने वाली पिछोर-सिरसौद से खोड़ सडक़ मार्ग का भूमिपूजन कर 26 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साईकिलों का भी वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने 150 आवासहीन परिवारों को आवासीय पट्टों का भी वितरण किया।  

श्रीमती सिंधिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान भाईयों के कल्याण के लिए अनेको योजनाए शुरू की है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ऐसी सरकार है, जिसनें समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों द्वारा गेहूं बेचने पर 265 रूपए प्रति क्विंटल के मान से बोनस भी दिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल एवं पानी की समस्या के निराकरण के साथ-साथ खेल मैदान भी बनाया जाएगा। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन के चल रहे अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि अधिक से अधिक श्रमिक अपना पंजीयन कराए। जिससे संचालित शासन की योजनाओं का श्रमिक वर्ग लाभ ले सकेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संकट्टा बांध का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। 



उल्लेखनीय है कि पिछोर-सिरसौद मार्ग से खोड़ सडक़ की 27.08 किलोमीटर लम्बाई का उन्नयन का कार्य किया जाएगा। इस कार्य की लागत 1458 लाख रूपए है। यह कार्य जुलाई 2019 में पूर्ण होगा। इस मार्ग पर तीन रपटों को उच्च स्तरीय पुल के रूप में बनाया जाएगा। जिससे वर्षा काल में ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस मार्ग के उन्नयन से क्षेत्र के लगभग 15 ग्रामों की 22 हजार 833 जनसंख्या लाभांवित होगी। कार्यक्रम में कलेक्टर तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, जनपद अध्यक्ष पिछोर लोकपाल लोधी सहित जनप्रतिनिधि, सरपंच आदि उपस्थित थे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!