शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खनियांधाना में रहने वाली एक किशोरी शाम के समय घर से काम की कहकर निकली और फिर लौटकर नहीं आई। मामले में परिजनों ने संदेही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
खनियांधाना की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बीते रोज शाम के समय अपने परिजनों से काम की कहकर निकली थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई जिस पर किशोरी के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को राजू केवट निवासी खनियांधाना के साथ देखा गया था जिस पर जब परिजनों ने राजू के बारे में पता किया तो वह भी लापता था। जिस पर परिजन थाने गए और संदेही के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।