शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुचलोन के पास रोड पर एक बाइक सवार ने बीते रोज वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए घर जा रहे युवक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
अभिषेक यादव निवासी ग्राम पिपरौद बीते रोज दोपहर के समय अपने घर जा रहा था। वह ग्राम कुचलौन के रास्ते पर चल रहा था तभी पीछे से एक बाइक सवार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अभिषेक जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया लेकिन उसका नंबर वहां से निकल रहे लोगों ने देख लिया। घायल की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हो इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए ताहि के तहत केस दर्ज किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।