कोलारस। थाना क्षेत्र में बीते रोज गुजराज सूरत से गौरखपुर से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार ग्राम कुल्वारा के पास फोरलाईन पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार एक ही परिवार के 4 लोगों सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को 100 डायल की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार विजय, सोनी पत्नी विजय, यश पुत्र विजय, परी पुत्री विजय चालक गोकुल पटेल अपने वाहन से गुजरात सूरत से गौरखपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तभी कोलारस थाना क्षेत्र कोटा झांसी हाईवे पर स्थित ग्राम कुल्वारा के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन हाईवे से दूर जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची। जहां कोलारस पुलिस और 100 प्रभारी असलम और पायलेट अवदेश भार्गव की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां घायलों का इलाज जारी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।