भास्कर लाल, लोग बेहाल, पांच दिन में तापमान पहुंचा 41 पर

शिवपुरी। गर्मी के तीखे तेवर ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है। रोजाना तापमान की चाल बढ रही है। बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी 25 डिग्री दर्ज किया है। वहीं मंगलवार को तापमान 39 डिग्री रहा। दो डिग्री तापमान में बढोतरी के कारण मौसम में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। तेज गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसके कारण दोपहर में कॉलोनियों की सड़कें सुनसान रहती हैं। 

गौरतलब है कि पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण पिछले पांच दिनों से तापमान लगातार बढ रहा है। पांच दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का उछाल आया है। इस वजह से सुबह 10 बजे से गर्म हवाओं के थपेडे लोगों को परेशान कर रहे हैं। दिन और रात के तापमान में हो रही वृद्धि से आने वाले दिनों में लोगों की दिक्कतें और बड सकती है। 

मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी गर्मी के तेवर कम नहीं होंगे। अधिकतम तापमान में और उछाल आएगा। वर्तमान में पश्चिमी हवाएं चल रही है, जो अपनी साथ गर्मी ला रही है। अप्रैल के पहले पखवाडे में तापमान लोगों की परेशानी बडा रहा है। बुधवार को जहां पारा 41 डिग्री पर पहुंचा तो दूसरी ओर दिनभर 7 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। जिससे लोगों को लू का अहसास हुआ। 

ऐसे बडा तापमान 
दिनांक अधिकतम न्यूनतम 
14 अप्रैल 36 डिग्री 23 डिग्री 
15 अप्रैल 37 डिग्री 22 डिग्री 
16 अप्रैल 38 डिग्री 25 डिग्री 
17 अप्रैल 39 डिग्री 25 डिग्री 
18 अप्रैल 41 डिग्री 25 डिग्री