शिवपुरी। आज शहर में एक साथ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए शहर में मोबाईल की दुकानों पर अशलीलता परोश रहे पांच दुकानदारों पर कार्यवाही को अंजाम दिया है। पकड़े गए सभी आरोपीयों को पुलिस हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने क्राईम मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में पुलिस ने शहर में अशलीलता परोश रहे इन दुकानदारों का जिक्र आया। जिस पर एसपी सुनील कुमार पाण्डे ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल 18 टीमों को एक साथ रेड डालने के निर्देश दिए। शहर में एक साथ 18 टीमों की रेड से हंगामा मच गया और मोबाईल दुकान की आड़ में अशलीलता परोस रहे दुकानदार भागने लगे।
जिस पर टीम ने कार्यवाही करते हुए चार आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें तीन आरोपी कोतवाली पुलिस ने पकड़े है। वही एक आरोपी देहात थाना पुलिस ने दबौचा है। पकड़े गए आरोपीयों के कम्यूटर और लेपटॉप की जब चेकिंग की तो उसमें अशलीलता भरी हुई मिली। जिसे उक्त दुकानदार शहर के मोबाईलों में परोस रहे थे।
कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पुराने बस स्टेण्ड पर संचालित क्रिस म्यूजिक के संचालक देवेन्द्र पुत्र गोविंद गर्ग, मित्तल कॉम्पलेक्स में संचालित सुरेश, प्रायवेट बस स्टेण्ड पर संचालित रवि म्यूजिक के संचालक रवि पुत्र यादवेश वर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड और देहात थाना पुलिस ने नीलगर चौराहा पर संचालित मां बीजासेन के संचालक आरोपी मुकेश कुशवाह को हिरासत में ले लिया है।
पकड़ेे गए सभी आरोपीयों के सिस्टम भी पुलिस ने जप्त कर सभी आरोपीयों पर धारा 292,67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिए है। एक साथ हुई इस कार्यवाही के बाद शहर के मोबाईल की दुकान संचालित करने बाले और अश्लीलता परोसने बाले इन आरोपीयों में हडकंप मच गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।