सीईओ को चप्पल मारने वाली महिला जनपद सदस्य पहुंची जेल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जनपद कार्यालय करैरा में 2 जनवरी को जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके गोस्वामी की चप्पलों से मारपीट करने वाली महिला जनपद सदस्य कुसुमा आदिवासी को करैरा न्यायालय ने जेल भेज दिया है। इस मामले में आरोपी महिला ने न्यायालय में सरेंडर कर जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन न्यायालय ने जमानत याचिका निरस्त करते हुए उसे जेल भेज दिया। इस मामले में जनपद अध्यक्ष बत्ती आदिवासी के पति हरिप्रसाद आदिवासी फरार बताए जाते हैं। 

जानकारी के अनुसार आरोपी कुसुमा आदिवासी ने जनपद अध्यक्ष के पति हरि आदिवासी के कहने पर जनपद सीईओ आरके गोस्वामी की चप्पलों से मारपीट की। महिला जनपद सदस्य का आरोप था कि श्री गोस्वामी उससे मानदेय देने के लिए पैसों की मांग कर रहे हैं तथा अन्य मदों में भी वह पैसे की डिमांड करते हैं। सीईओ की शिकायत पर पुलिस ने जनपद सदस्य कुसुमा आदिवासी और अध्यक्ष पति हरिप्रसाद आदिवासी पर मामला कायम कर लिया था। तब से आरोपीगण फरार चल रहे थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!