बुलेरो और बाईक भिड़ी, एक की मौत, तीन घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीती रात 10 बजे भौंती थाना क्षेत्र में दुलई बस स्टैण्ड से आगे मोटरसाइकिल और बुलेरो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक पर सवार रूपसिंह लोधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे तीन अन्य लोग महेंद्र, जीतू और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए झांसी रैफर किया गया है। बुलेरो भौंती के किसी अवस्थी की है जिसका नम्बर एमपी 33 बीबी 0837 है। 

जानकारी के अनुसार दुलई और टोरा गांव के बीच रात 10 बजे बुलेरो भौंती से सिरसौद की ओर तेज गति से आ रही थी जबकि सामने से सिरसौद की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार 4 युवक चले आ रहे थे। बताया जाता है कि बुलेरो गाड़ी में सिर्फ ड्रायवर सवार था और उसने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रूपसिंह लोधी निवासी रूंडकैंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुलेरो गाड़ी के चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए का मामला कायम कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!