करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के पिछोर शिवपुरी रोड़ पर स्थित चौहान ढाबे के पास बीती रात्रि मंदिर के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवकों को बाइक में एक बुलेरो चालक ने बुलेरो को तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में घायल युवक की रिपोर्ट पर से बुलेरो चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक लालसिंह पुत्र सोमराज लोधी निवासी ग्राम नयाखेड़ा अपने मित्र महेंद्र पुत्र रघुवीर लोधी के साथ बाइक से धनेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन करने के लिए निकले थे और रात्रि में दोनों मंदिर के दर्शन कर बाइक से वापस आ रहे थे।
जैसे ही वह ग्राम टोड़ा में स्थित चौहान ढाबे के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बुलेरो क्रमांक एमपी 33 बीबी 0833 ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे लालसिंह के सीने और ठोढ़ी में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।