रेड लाईट एरिया में पुलिस का छापा: आपत्तिजनक स्थिति में मिला युगल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के देहात पुलिस ने बीती रात्रि रेड लाईट एरिया में छापामार कार्यवाही कर छोटा बजरिया मोहल्ले में स्थित एक युवती के मकान में चल रहे देह व्यापार को पकड़ा है जहां से पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक हालत में व्यापार में संलिप्त 20 वर्षीय युवती और ग्राहक को पकड़ा है। इस मामले में पुलिस ने युवती सहित ग्राहक अरविंद पुत्र कैलाश धाकड़ निवासी मारौरा खालसा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 3,4,5,8 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने युवती के मकान से आपत्तिजनक सामग्री के साथ-साथ युवती और ग्राहक से नगदी भी बरामद किए हैं। 

देहात थाना टीआई सतीश सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि करीब 8 बजे उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रेड लाईट एरिया के छोटा बजरिया मोहल्ला के एक मकान में अनैतिक रूप से देह व्यापार का कार्य किया जा रहा है जहां अभी कुछ समय पहले ही एक ग्राहक को जाते हुए देखा गया है। इस सूचना पर टीम का गठन का मौके पर दबिश दी गई तो कमरे में आरोपी अरविंद धाकड़ और वहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती प्रियंका (काल्पनिक नाम) आपत्तिजनक स्थिति में मिले। 

जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनकी तलाशी ली गई तो युवती के पास से इस धंधे में प्रयुक्त किए जाने वाली आपत्तिजनक सामग्री के साथ ग्राहक द्वारा युवती को दिए गए 200 रूपए व ग्राहक की जेब से 300 रूपए मिले। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। ज्ञात हो कि रेड लाईट एरिया में बड़े स्तर पर देह व्यापार किया जाता है और पूर्व में भी इस स्थान पर पुलिस द्वारा कार्यवाहियां की गई हैं, लेकिन इसके बाद भी वहां देह व्यापार का कार्य कम नहीं हुआ है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!