शिवपुरी। आज शहर के नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के खिलाफ मुन्नालाल के दो पार्षद धरने पर बैठ गए है। पार्षदों की मांग है कि नपाध्यक्ष पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और शहर की जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचा रही है। और नपाध्यक्ष के कान पर जू तक नही रेंग रही। आज नगर पालिका कार्यालय प्रागंण में ही नपा के वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद नीलम बघेल और वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अरूण पंडित ने नपा में व्याप्त भ्रष्टाचार और पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठ गए है।
दोनों पार्षदों का आरोप है कि नपाध्यक्ष शहर की व्यवस्थाओं में अडंगा लगा रहे है। श्रीमंत मडीखेड़ा डेम के पानी को शहर तक तो ले आई परंतु अभी तक नपाध्यक्ष इस पानी को टोटियों में नहीं पहुंचा सके है।
नपाध्यक्ष को भ्रष्टाचार का ब्राड बताते हुए पार्षदों का आरोप है कि नपा को मुन्नालाल न चलाते हुए उनका बेटा चला रहा है। जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान दोनों पार्षदों के साथ बार्ड के लोग भी धरने में बैठे हुए है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।