शिवपुरी। जिला अस्पताल परिसर में शनिवार-रविवार की रात एक मोबाइल चोर को लोगों द्वारा पकड़ा गया। परिसर में मौजूद लोगों ने मोबाइल चोर व मोबाइल मालिक को पुलिस थाने भेज दिया, लेकिन पुलिस ने मामले में रविवार की रात तक कोई केस दर्ज नहीं किया था। बताया जाता है कि बीती रात अस्पताल परिसर में एक मोबाइल चोर आया और उसने रजाई गद्दे किराए से लिए और परिसर में बिछाकर सोने लगा।
वहीं पास में एक युवक सो रहा था जिसका मोबाइल चोर ने चुरा लिया। जब युवक ने किसी काम से मोबाइल को देखा तो वह नहीं मिला जिस पर उसने दूसरे मोबाइल से घंटी की तो पास ही के व्यक्ति के पास से मोबाइल की आवाज आई। जिस पर वहां मौजूद लोगों व मोबाइल मालिक ने पकड़ लिया और मोबाइल ले लिया। बाद में पुलिस को मौके पर बुलाया गया जहां से पुलिस उन्हें थाने ले गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।