अवयस्क छात्रा को भगा ले गया आदिवासी युवक, FIR दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भावखेड़ी में एक किशोरी बीते रोज शाम के समय घर से लापता हो गई। जब किशोरी घर पर नहीं दिखी तो परिजनों ने मोहल्ले में पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद किसी ने बताया कि उनकी पुत्री को खेरिआ बैराड़ के रहने वाले युवक के साथ देखा गया था जिस पर परिजन थाने गए और संदेह के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

ग्राम भावखेड़ी की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी रविवार को शाम के समय अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब किशोरी घर में नहीं दिखी तो परिजनों ने पड़ोसियों से पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। तब किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को लालई आदिवासी निवासी खेरिआ बैराड़ के साथ देखा गया था। जिस पर परिजनों ने थाने में संदेही युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!