शोक समाचार: गांधीवादी कांग्रेस नेता परमानंद शर्मा का निधन

NEWS ROOM
0
मगरौनी। कस्बा मगरौनी के प्रसिद्ध मगरौनी के विकास के योद्धा परमानंद शर्मा का हृदयघात से निधन हो गया है। उनकी शव यात्रा में मगरौनी-नरवर तथा ग्रामीण अंचलों के हजारों ने भाग लिया। परमानदं शर्मा दाऊ हनुमंत सिंह, बालकृष्ण बैरागी तथा मनोज बैरागी, जैसे नेताओं के समय मगरौनी के विकास के लिए कृत संकल्पित थे। मजदूर कमजोर वर्ग के हितैैशी थे। 

उनके निधन पर कांग्रेस नेता सरवन सिंह कंषाना, डॉ. केएन पाठक, हरिवल्लभ माहेश्वरी, गिर्राज माहेश्वरी तथा भाजपा नेता सुघर सिंह सूवेदार, एचपी शर्मा तथा अनेक भाजपाई ने भी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। परमानंद शर्मा, ग्राम पंचायत निजामपुर के दस वर्ष सरपंच रहे तथा उन्होंने निजामपुर, किशनपुर, मगरौनी, पंचायतों जुड़वा कर नगर पंचायत बनबाने की कोशिश की। 

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के नेता डीके माहेश्वरी, आरसी भार्गव, वृन्दावन शाक्य, बाबूलाल शाक्य, आरके माथुर, जेेपी रावत, सैतान रावत, योगेश खटीक, भागचन्द्र आर्य, आरडी माथुर आदि ने उनके निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!