शिवपुरी। आओ संवारे अपनी शिवपुरी टीम व पुलिस प्रशासन के साथ महिलाओं पर बढ़ते अपराध को रोकने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड शिवपुरी पर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं पर अपराध न होने देने की शपथ भी पूरी युवा टीम को दिलवाई गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन एसपी सुनील कुमार पांडेय, उप पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, रक्षित निरीक्षक अरविंदसिंह सिकरवार, एसडीओपी गुरूदत्त शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी बृजेशसिंह तोमर, महिला डेस्क प्रभारी कोमल परिहार, थाना प्रभारी फिजीकल विकास यादव, सरपंच हातोद परवीन मल्होत्रा, अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष निर्मल जैन की गरिमामई उपस्थिति में आयोजित हुआ।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।