कल से तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निबटायें बैंक का काम

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। 29 मार्च को महावीर जयंती और 30 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी होने से बैंक बंद रहेंगे। 31 मार्च को बैंक खुलेगी, लेकिन 1 अप्रैल को रविवार होने से बैंक फिर बंद रहेंगी। इस तरह चार दिन के भीतर तीन दिन बैंकों में काम काज बंद रहेगा। वहीं 2 अप्रैल को लेखाबंदी के चलते कई बैंकों में लेन-देन नहीं होगा। 3 अप्रैल के बाद ही बैंकों में नियमित रूप से काम काज शुरू हो पाएगा।  

बैंकों के बंद रहने से एटीएम में भी राशि की दिक्कत आने की आशंका है। हालांकि बैंक के अधिकारी एटीएम में पर्याप्त राशि डालने की बात कह रहे हैं। वहीं बैंकों का तर्क है कि वेतनभोगी कर्मचारी ज्यादा हैं, इसलिए माह के पहले हफ्ते में एटीएम पर दबाव रहता है।

इस वजह से एटीएम कैश आउट हो जाते हैं। इससे लोगों को राशि निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकना पड़ता है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!