शिवपुरी। करैरा कस्बबे के बाबा के बाग बगीचा में बीते रोज सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में मौजूद लोगों ने बताया कि आज रोजाना की तरह सुबह की आरती के बाद प्रति मंगलवार को सुबह सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जा रहा था।
सुंदरकांड के पाठ के दौरान एक बंदर हनुमान जी के मंदिर पर आ गया और वह सुंदरकांड का पाठ कर रहे लोगों के बीच पहुंच गया और बैठ कर सुंदरकांड का पाठ सुना।
इतना ही नहीं सुंदरकांड का पाठ खत्म होने के बाद आरती भी हनुमान जी के पास बैठककर करवाई। यह देख वहां मौजूद लोगों का तांता लग गया। इसके बाद बंदर रमेश निगोती की गोद में जा लेटा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।