शिवपुरी। शहर के कोर्ट रोड पर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आज सुबह के समय आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में खलबली मच गई और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। यहां सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया।
बताया जाता है कि किसी ने पास ही पड़े कचरे में आग लगा दी जिससे यह आग रोजगार कार्यालय में भी लग गई। इस आगजनी में रोजगार कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।