घुड़सवार ने बाइक चालक में मारी टक्कर, घायल

0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के हाजी नगर आम रास्ते पर एक घोड़े के चालक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार चोटिल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए यहा उपचार के बाद वह थाने पहुंचा और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। नरेश कुमार पुत्र पातीराम शर्मा निवासी हाल नई तहसील के सामने करैरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक से बाजार जा रहा था तभी आम रास्ता हाजी नगर पर पीछे से तेज गति से आ रहे घुड़सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया यहां उपचार के बाद उसने घोड़ा चालक पप्ली पुत्र हरीराम परिहार हाजीनगर करैरा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!