शिवपुरी। कैबिनेट मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया जलावर्धन योजना का निरीक्षण करने के बाद बहुप्रतिक्षित शिवपुरी मेडिकल कॉलेज पहुंची।
यहां उन्होंने गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल के निर्माण कार्य और उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिवपुरी की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश में सबसे अच्छी हो जाएंगी।
बता दें कि मेडिकल कॉलेज से शिवपुरी के सरकारी अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में वृद्धि होगी। 24 घंटे जूनियर डॉक्टर उपलब्ध होंगे एवं सीनियर डॉक्टर्स की संख्या भी बढ़ जाएगी।



प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।