एसडीएम ऑफिस के सामने बाइक सवार ने युवक में मारी टक्कर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एसडीएम ऑफिस के सामने कोर्ट रोड शिवपुरी पर एक बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। नवल किशोर पुत्र हरिशंकर शर्मा (38) निवासी गणेश कॉलोनी फतेहपुर शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज शाम के समय वह अपने घर जा रहा था। 

तभी एसडीएम ऑफिस के सामने कोर्ट रोड पर पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। 

वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!