PM आवास योजना: भ्रष्टाचार की लिस्ट में शिवपुरी टॉप 6 में, FIR के आदेश

Updesh Awasthee
0
भोपाल। प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार शिवपुरी ​सहित मप्र के 6 जिलों में हितग्राहियों ने फर्जीवाड़ा किया है। उन्होंने योजना की पहली किश्त हड़प ली है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने ऐसे सभी हितग्राहियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। कलेक्टर तरुण राठी को निर्देशित किया गया है कि वो इस मामले में विशेष सहयोग प्रदान करें। 

विकास आयुक्त बैंस के पास जिलों से जानकारी पहुंची है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बहुत से हितग्राहियों ने पहली किस्त की राशि हासिल करके दूसरे कामों में खर्च कर दी है। श्योपुर, सतना, छतरपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जैसे जिले अधिक बदनाम हुए हैं। एसीएस ने इन जिलों के कलेक्टर और सीईओ से कहा है कि राशि का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करो।

नए साल में फिसड्डी हैं कई जिले: 
वर्ष 2018-19 के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जाने हैं। लेकिन 46 जिलों में अभीतक काम ही शुरू नहीं हुआ है। आवास तभी मंजूर होते हैं जबकि हितग्राही का पंजीयन हो तथा जनपद पंचायतें जियो टैगिंग का कार्य पूरा कर चुकी हों। इस कार्य में अभीतक मात्र राजगढ़, विदिशा, नरसिंहपुर, खरगोन और शहडोल ने ही काम को आगे बढ़ाया है जबकि अनूपपुर, डिंडोरी, श्योपुर, शाजापुर, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों में एक भी पंजीयन नहीं किया गया है। 46 ऐसे जिले हैं जिनका परफारमेंस खराब है।

इसलिए नहीं मिलेगी राशि
पीएम आवास योजना के अन्तर्गत गरीबों को तभी आवास की राशि मिलेगी जबकि उसका पंजीयन हो। इसके लिए उसे आधार कार्ड देना होगा। सरकार ने 13 बिन्दुओं के निर्देश जारी किए हैं। यानि जिसके पास ट्रेक्टर, कार, पहले से आवास आदि हो, उसे घर के लिए राशि नहीं मिलेगी।

लक्ष्य पूरा न हो तो करें सरेंडर
अपर मुख्य सचिव ने सीईओ से कहा है कि जिलों द्वारा पिछले साल मई माह में पीएम आवास के लिए लक्ष्य की मांग की थी। लेकिन कई जिले योजना को आगे बढ़ाने में फिसड्डी में है। अफसरों के बस में नहीं हो तो वे लक्ष्य को सरेंडर कर सकते हैं। लेकिन लक्ष्य समर्पण करने का कारण बताना होगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!