शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आदर्श विद्यालय के पास स्थित गोदाम के बाहर खड़ी बाइक को चोर बीते रोज चुराकर ले गए। चोरों ने घटना के रात के समय अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कमलकांत शर्मा पुत्र रमाकांत शर्मा निवासी शिवकॉलोनी पोहरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बीते रोज पोहरी के आदर्श विद्यालय के पास स्थित गोदाम पर गए हुए थे एवं उन्होंने अपनी बाइक को गोदाम के बाहर रख दिया और गोदाम के अंदर चले गए।
जब वह वापस आए तो देखा कि उनकी बाइक गायब है जिस पर उन्होंने आसपास देखा लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।