देश की 50 दिग्गज महिलाओं में शुमार हुईं यशोधरा

Updesh Awasthee
0
भोपाल। शिवपुरी विधायक एवं मप्र की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया देश की 50 दिग्गज महिलाओं में शुमार हुईं। उन्होंने विमंस फोरम में हिस्सा लिया और राजनीति में महिलाओं की स्थिति पर अपनी बात रखी। 

उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब महिला सरपंच होने के बावजूद सरपंच पति सरकारी बैठकों में आया करते थे परंतु अब महिलाएं अपने हक की बात करने लगीं हैं। वो खुद मीटिंग में आतीं हैं और ग्राम पंचायत की चर्चा में भागीदारी करतीं हैं। 

राजे ने राजमाता सिंधिया के समय से लेकर अब तक राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर बात की। आयोजन मुंबई में किया गया। इस कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता फेसबुक हैं जिन्होंने इकोनॉमिक्स टाइम्स के साथ मिलकर इसका आयोजन किया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!