शिवपुरी- मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष पी.डी.सिंघल द्वारा 18 मार्च से शुरू होने वाले हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या 17 मार्च शनिवार को नव संवत्सर मिलन समारोह के साथ मप्र अग्रवाल महासभा का होली मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर सायं 4:30 बजे से किया जा रहा है।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मप्र अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष पीडी सिंघल ने बतााया कि इस मिलन समारोह के माध्यम से समाज के संगठनों के पदाधिकारियों एवं नए सदस्यों का सम्मान किया जाएगा साथ ही हिन्दू नव वर्ष को लेकर वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगें।
कार्यक्रम में समस्त मप्र अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।