सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती हेतु कैम्प 22 मार्च को

NEWS ROOM
0
शिवपुरी  शिवपुरी जिले के तहसील क्षेत्रों में शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाए जाने हेतु सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए 22 मार्च 2018 को जनपद पंचायत करैरा में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी एसएससीआई, एसआईएस जिला नीमच को आमंत्रित किया गया है।जिला रोजगार अधिकारी शिवपुरी श्री स्पनिल श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त कंपनी ऐसे युवकों का चयन करेगी, जिनकी शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10 वींउत्तीर्ण, आयु 20 से 35 वर्ष, ऊँचाई 168 से.मी. होगी।

संस्था द्वारा पंजीयन शुल्क के रूप में 200 रूपए चयनित युवाओं से लिए जाएगें। जबकि चयनित युवाओं को संस्था द्वारा निर्धारित लगभग 7500 रूपए प्रशिक्षण व्यय के रूप में ज्वाईनिंग के समय पर देना होंगे। 

सिक्योरिटी फोर्स की भर्ती के लिए कैम्प 23 मार्च 2018 को जनपद पंचायत नरवर में, 24 मार्च 2018 को जनपद पंचायत पोहरी में एवं 25 मार्च 2018 को जनपद पंचायत शिवपुरी में आयोजित किए जाएगें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!