भिंड में भूख से तड़प रहे हैं शिवपुरी के 21 मजदूर परिवार

Updesh Awasthee
0
भोपाल। मजदूरी की तलाश में शिवपुरी से भिंड गए 21 मजदूर परिवार भिंड के ठेकेदार संग्राम सिंह की प्रताड़ना का शिकार हो गए हैं। पिछले 1 माह से सभी मजदूरों से काम तो करवा लिया गया लेकिन उन्हे मजदूरी नहीं दी गई। यहां तक कि उन्हे 2 वक्त का भोजन भी नहीं दिया गया। सभी मजदूर परिवार भूख से तड़प रहे हैं। इनमें से एक मजदूर की 2 साल की बच्ची की भूख के कारण मौत हो गई। इस मौत के साथ ही मामले का खुलासा हुआ। भिंड कलेक्टर इलैया टी राजा की जानकारी में प्रकरण है परंतु अभी तक ठेकेदार के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की खबर नहीं आई है। 

सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार शिवपुरी निवासी मजदूर कल्याण सिंह समेत 21 परिवारों को मजदूरी करने के लिए भिंड लाया गया था। सभी को यहां एक ठेकेदार ने काम तो दिया परंतु मजदूरी नहीं दी। आर्थिक तंगी के चलते मजदूरों के पास 2 वक्त का खाना भी नहीं है। भूख के कारण कल्याण सिंह की 2 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। मजदूर अपनी बीमार बेटी को लेकर मदद की आस में भिंड कलेक्टर से गुहार लगाने भी गया था परंतु सोमवार को अवकाश के कारण वहां कोई नहीं मिला। एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर कलेक्टर को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम को पीड़ित परिवार की सुध लेने के लिए भेजा। बाद में बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मौत के बाद पहुंचे कलेक्टर
बच्ची की मौत की खबर मिलते ही कलेक्टर ईलैया राजा टी और एसडीएम संतोष तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार का हाल जाना। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की सहायता राशि दी गई, साथ ही अन्य मजदूर परिवार के बच्चों को जिला अस्पताल में बने पोषण पुनर्वास केन्द्र मे आसरा दिया गया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!