शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत थाने के सामने एबी रोड पर एक कंटेनर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कार सवार में टक्कर मार दी। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार भी घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
देवेश पुत्र अशोक तोमर निवासी न्यू शिवाजी नगर लश्कर ग्वालियर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से शिवपुरी आ रहा था। जैसे ही शिवपुरी शहर के सतनबाड़ा थाने के सामने से गुजर रहा था तभी पीछे से आ रहे कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी।
घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा सवार भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पुलिस ने सतनबाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। मामले में पुलिस ने देवेश की शिकायत पर कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।