शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गौशाला पर रहने वाली एक किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका जिस पर परिजनों ने संदेही के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। गौशाला की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार को सुबह 9 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई।
जब परिजनों को किशोरी घर में नहीं दिखी तो आस-पड़ोस पूछताछ की लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। इसके बाद रिश्तेदारी में भी पूछताछ की लेकिन किशोरी नहीं मिली। परिजनों को पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री को बामौर-डामरौन के रहने वाले पाल समाज के लड़के के साथ देखा गया था।
जिस पर परिजन थाने आए और संदेही के खिलाफ उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।