शिवपुरी। जेएमएफसी रश्मिी वाल्टर तहसील खनियांधाना ने एक मामले में धीरजसिंह यादव निवासी ग्राम रिछायी जिला शिवपुरी को तीन वर्ष का कठोर कारावास एवं 400 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 9 मई 2012 को फरियादिया रेखा के पति रिश्तेदारी में गए थे फिर रात के समय अपने बच्चों के साथ सो रही थी। रात के लगभग 1 बजे आरोपी ध्ाीरज फरियादी की बाखर में आया और वहां से 50 किलो गेहूं की बोरी चुराकर जाने लगा। आहट से फरियादिया की नींद खुली तो उसने देखा कि अभियुक्त धीरजसिंह, फरियादिया की गेहूं की बोरी ले जा रहा था। फरियादिया चिल्लाई तो धीरजसिंह गेहूं की बोरी लेकर भाग गया।
चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे व पड़ोस में रहने वाले बल्वनसिंह ठाकुर और पप्पू यादव आ गए। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस थाना खनियांधाना ने केस दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद आरोपी को सजा सुनाई गई। मामले में शासन की ओर से पैरवी हरीबहादुरसिंह मीणा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी तहसील खनियांधाना द्वारा की गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।