शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुलवारा में शुक्रवार को तीन लोगों ने मिलकर एक महिला की मारपीट कर दी। मरपीट का कारण महिला की जमीन पर उक्त लोगों द्वारा कब्जा करना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सरोज पत्नी अशोक कुमार जाट निवासी सोनीपत हरियाणा हाल निवासी ग्राम कुलवारा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने ग्राम में खेती के लिए जमीन खरीदी थी और यही मकान बनाकर परिजनों के साथ रहने लगी थी।
महिला ने बताया कि खेत की जमीन पर तार फैंसिंग लगी हुई थी जिसे निंदरसिंह, निषानसिंह, हरजीतसिंह सिक्ख ने तोड़ दिया दिया और जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया। जब महिला ने उक्त लोगों को जमीन से कब्जा हटाने को कहा तो उसके साथ गाली-गलौंज की और मारपीट कर दी।
बाद में आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। चोटिल महिला घर आई और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।