किशोरी के साथ डर्टी टच, पंचायत में नहीं सुलझा मामला तो एफआईआर

0


शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सैकरा में किशोरी के साथ गांव के ही रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। मामले में पहले पंचायत बैठी जिसमें पंचायत ने किशोरी के परिजनों ने माफी मांगने को कहा लेकिन जब बात नहीं बनी तो परिजनों ने थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है। 

ग्राम सैंकरा की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 26 जनवरी को दोपहर के समय जब वह घर जा रही थी तभी उसे गांव का रामराजा यादव मिल गया और उसका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोककर युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जब किशोरी ने मना किया तो उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग गया। जिसके बाद किशोरी अपने घर आई और परिजनों को अपने साथ घटित हुए घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया। जिस पर परिजनों ने पंचायत में शिकायत की। शिकायत के बाद पंचायत बैठी जिसमें सभी ने फैसला लिया कि आरोपी व उसके परिजन किशोरी से माफी मांगे, लेकिन उन्होंने पंचायत के फरमान को नहीं माना ओर किशोरी से माफी मांगने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन थाने गए जहां पुलिस ने शुक्रवार को किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। 

घर जा रही महिला के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जराय में एक युवक ने घर जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर युवक उसकी मारपीट कर भाग गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

ग्राम जराय की रहने वाली महिला ने बताया कि गुरुवार को दोपहर के समय वह घर जा रही थी तभी गांव में रहने वाले बलराम लोधी ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसका गला पकड़कर जमीन पर पटक दिया और मारपीट कर भाग गया। महिला घर आई परिजनों को अपने साथ घटित हुए घटनाक्रम के बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!