नही पकडी जनता ने घोषणाओं की लॉलीपाप, सिंधिया सरकार से मिलाया हाथ

0
ललित मुदगल @चुनाव तत्काल/शिवपुरी। कोलारस चुनाव के परिणाम आ चुके है। कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा के देवेन्द्र जैन को 7000 वोटों से हरा दिया है। कोलारस की जनता ने घोषणावीर की घोषणाओं पर विश्वास न करते हुए सिंधिया सरकार पर विश्वास किया है। इस चुनाव में मतदाता साईलेंट मोड पर था, कहीं से कहीं तक कोई भी मतदाता के मन को नही भांप सका। अभी तक जो चुनाव परिणाम सामने आए उन्हे कांग्रेस 3 राउंड को छोड कर सभी राउंडो में आगे चली है। लेकिन राउंड में जीत का अंतर कोई बडा नही आया है। 

कहीं से किसी भी दल को एक दम छप्पर फाड कर वोट नही मिले है। कुल मिलाकर कोलारस की सीट को कांग्रेेस से हथियाने के लिए चली भाजपा की चाले सब धरी रह गई। भाजपा के मंत्रीयों ने अपने शिविरों में से तमाम घोषणाए कीं, खूब घोषणाओं के नाम पर लोलीपॉप पकडाने की कोशिश की, लेकिन परिणाम यह सिद्व कर रहे है कि जनता ने शिवराज के घोषणाओं की लॉलीपाप नही पकडी और सिंधिया सरकार से हाथ मिलाते हुए कोलारस से हाथ को मजबूत किया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!