शिवपुरी। करैरा में पदस्थ डिप्टी रेंजर मोहन गुप्ता और ऋषि श्रीवास्तव को करैरा के पास स्थित महमूद नर्सरी में अवैध चराई के आरोप के चलते डीएफओ लबित भारती ने निलंबित कर दिया। श्री भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि करैरा के पास महमूद नर्सरी पर 31 हजार 500 पौधे रोपित किए गए थे।
उक्त क्षेत्र डिप्टी रेंजर मोहन गुप्ता और ऋषि श्रीवास्तव के कार्यक्षेत्र में आते हैं जहां नर्सरी में देखरेख न होने के कारण अवैध रूप से पशु चराई करते थे जिससे पौधे नष्ट हो रहे थे जिससे दोनों अधिकारियों को सुरक्षा में लापरवाही का दोषी मानते हुए यह कार्यवाही की है
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।