कोलारस और मुंंगावली से बहेगी बदलाव की बयार: सिंधिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस और मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में अटेर और चित्रकूट का इतिहास दोहराया जाएगा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम से बदलाव की बयार बहेगी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विदाई सुनिश्चित होगी। 

उक्त बात कोलारस में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव को नामांकन फार्म भराने के लिए आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोलारस और मुंगावली उपचुनाव में प्रदेश की जनता और अन्याय के बीच संघर्ष है और इसमें जनता को विजयश्री हासिल होगी। 

नामांकन कार्यालय के बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कोलारस मुंंगावली में जनता का पूर्ण आर्शीवाद कांग्रेस प्रत्याशियों को मिलेगा और वह विजयी होंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!