सीएम के सरक्षंण में भाजपा प्रत्याशी 5 को भरेंगे अपना नामांकन, राजे की आने की हवा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव ने कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नामांकन फार्म भर दिया। नामांकन फार्म के बहाने  कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी की एकजुटता के साथ-साथ अपने जनाधार को दिखाने का भी प्रयास किया। इससे भाजपा खेमे में चिंता का वातावरण अवश्य व्याप्त है, लेकिन भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन का कहना है कि उनका नामांकन जुलूस कांग्रेस की तुलना में अधिक बड़ा और प्रभावशाली होगा। 

श्री जैन पांच फरवरी को नामांकन फार्म भरेेंगे और उनके नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ मंत्री संगठन के पदाधिकारी आदि भी शामिल होंगे। सूत्र बताते हैं कि नामांकन जुलूस को प्रभावशाली बनाने के लिए पार्टी ने टारगेट फिक्स किए हैं और इस मौके पर 25 हजार से अधिक लोगों को लाने का लक्ष्य है। 

कल कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव के नामांकन फार्म भरने और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ आदि वरिष्ठ नेताओं के रोड़ शो से कांग्रेस में खुशी का माहौल है और कांग्रेस नेता इसे अपने पक्ष में एक अच्छा माहौल बता रहे हैं, परंतु भाजपा नेताओं का कहना है कि अभी तो सिर्फ कांग्रेस ने बेटिंग की है और अब बेटिंग करने की हमारी बारी है। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन पांच फरवरी को अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल करंंगे।

उस समय कांग्रेस की तुलना में भाजपा का प्रदर्शन अधिक प्रभावशाली और सशक्त रहेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा अनेक मंत्री आएंगे। अभी तक कोलारस से दूरी बनाकर चल रहीं कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी आएंगी और उनके आने से भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनेगा। उनके अनुसार यशोधरा राजे का कोलारस विधानसभा क्षेत्र में खासा जनाधार है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं के साथ भी उनके आत्मीय रिश्ते हैं। 

यशोधरा राजे ने मुझे टिकट दिलाया वहीं जिताएंगी भी: देवेंद्र जैन
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने स्वीकार किया कि कोलारस विधानसभा उपचुनाव में उन्हें टिकट प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के आर्शीवाद से मिला है। बकौल जैन, उन्होंने मुझे टिकट दिलाया और वहीं मुझे जिताएंगी भी। उनके अनुसार यशोधरा राजे पूरे चुनाव में उनके साथ रहेंगी। 

श्री जैन ने उपचुनाव में अपनी जीत का विश्वास व्यक्त किया। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन यशोधरा राजे का गुणगान करते हुए कहते है कि सन् 1993 में भी शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से उन्हें यशोधरा राजे के कारण ही टिकट मिला था और उनके प्रचार तथा मेहनत से ही मुझे जीत हासिल हुई थी। इस उपचुनाव में भी 1993 का इतिहास दोहराया जाएगा। विदित हो कि काफी लम्बे समय से यशोधरा राजे और देवेंद्र जैन के राजनैतिक रिश्ते कड़वाहट भरे चल रहे थे। 

लेकिन सूत्र बताते है कि इस उपचुनाव में यशोधरा राजे की एनओसी के बाद ही देवेंद्र जैन को टिकट मिला। यशोधरा राजे का समर्थन हासिल करने के लिए देवेंद्र जैन नगर पालिका में यशोधरा राजे के विधायक प्रतिनिधि रत्नेश जैन डिंपल के साथ भोपाल जाकर उनसे मिले थे। जिसके बाद दोनों के बीच जमी बर्फ पिघल गई थी। श्री जैन ने बताया कि यशोधरा राजे उनके पूरे चुनाव अभियान की बागडोर संभालेंगी।।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!