कोलारस में चुनाव के आखिरी पड़ाव में चार दिन तक ताकत झोंंकने आ रहे है सीएम शिवराज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कोलारस उपचुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है और भाजपा सहित कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत इस उपचुनाव को जीतने में झोंक दी है। पिछले लंबे समय से भाजपा का पूरा मंत्रि मंडल प्रचार प्रसार में लगा हुआ है जहां कार और हेलिकॉप्टर से मंत्री प्रचार कर हैं और कल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं प्रचार की कमान अपने हाथ में लेंगे। जहां कल 15 फरवरी से वह कोलारस विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए उतरेंगे और 15, 17, 19 और 21 फरवरी को वह 20 से अधिक सभाएं लेंगे और गांव में जनसंपर्क करेंगे। यह सभी दौरे हेलिकॉप्टर से किए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल सुबह हेलिकॉप्टर से कोलारस आएंगे। जहां सुबह 11 बजे वह भैंरो की राई (बलखण्डी), दोपहर 12 बजे मेगोनाबड़ा, दोपहर 1 बजे देहरदागणेश, दोपहर 2 बजे मुढ़ेरी और दोपहर 3 बजे खरई में आमसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह भोपाल के लिए रवाना होंगे। 17 फरवरी को सुबह 11 बजे वह इंदार, दोपहर 12 बजे बारई, दोपहर 1 बजे रिजौदा, दोपहर 2 बजे बारौद और दोपहर 3 बजे रन्नौद में आमसभा लेंगे। 19 फरवरी के  दौरे के दौरान सुबह 11 बजे लुकवासा, दोपहर 12 बजे बड़ोखरा, दोपहर 1 बजे अकाझिरी, दोपहर 2 बजे खतौरा और दोपहर 3 बजे कार्या में रहेंगे। 

जहां वह जनसंपर्क और आमसभाओं में शामिल होंगे। 21 फरवरी को अंतिम दौरे में वह सुबह 11 बजे डेहरवारा में आयोजित आमसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 12 बजे गढ़, दोपहर 1 बजे माड़ागणेश खेड़ा, दोपहर 2 बजे बड़ोरा डांग और दोपहर 3 बजे बिजरौठी में रहेंगे और आमसभाएं संबोधित करेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!