शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी के तहत आने वाले ग्राम निजामपुर में एक किशेारी घर से लापता हो गई। किशोरी के घर न मिलने पर जब परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि उसको गांव के ही एक युवक के साथ देखा गया था। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्राम निजामपुर की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी बीती 4 फरवरी को शाम के समय अपने घर से परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई। जब किशोरी काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई जिस पर उन्होंने पड़ोस में पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
इसके बाद परिजन कुछ दिनों तक खुद ही किशोरी की तलाश करते नहीं लेकिन पता नहीं चल सका तभी परिजनों को किसी ने बताया कि उनकी पुत्री को गांव के ही रहने वाले अजय पुत्र आशाराम बाल्मीक के साथ देखा गया है जिस पर परिजन थाने आए और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।