भाभी के साथ डर्टी टच, बचाने आए देवर की भी कर दी मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नया चौराहा के पास रविवार की दोपहर एक युवक ने कार में देवर के साथ ससुराल जा रही युवती की रास्ता रोककर छेड़छाड़ कर दी। वहीं जब देवर बचाने पहुंचा तो आरोपी युवक उसकी भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

फरियादी महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह रविवार को अपने मायके से पिछोर ससुराल जा कार से जा रही थी तभी नया चौराहा के पास रितिक राजपूत निवासी मनगुली ने उसका रास्ता रोक लिया और महिला को कार से उतारकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

जब देवर ने इसका विरोधया किया तो युवक ने उसकी बुरी तरह से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना के बाद महिला थाने आई और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!