शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डबियाकला में चार लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण फरियादी के खेत की खुदाई कर कोपरा रेत निकालना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
होतसिंह यादव पुत्र रामनाथ निवासी डबियाकलां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार को शाम के समय उसके खेत से बुंदेलसिंह यादव, दीवान यादव, अरविंद यादव, पुष्पेंद्र यादव निवासी डबियाकलां खुदाई कर कोपरा रेत निकाल रहे थे।
जब युवक ने उनसे ऐसा करने को मना किया तो सभी उने उसके साथ गाली-गलौंज करना शुरू कर दी। जिस पर होतीसिंह ने गाली देने से मना किया तो उसकी लात-घूसों से जमकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।