कोलारस में BJP की हालत देखकर निराश हुए CM शिवराज सिंह

0
भोपाल यदि सोशल मीडिया पर नजर डालें तो कोलारस उपचुनाव में केवल भाजपा ही भाजपा नजर आ रही है परंतु कोलारस के कांग्रेस प्रभारी अजेय पहलावान केपी सिंह हैं, उनकी रणनीति गांव की गलियों में नजर आ रहीं हैं। शायद कोई गोपनीय रिपोर्ट सीएम शिवराज सिंह तक पहुंच गई जो निराश करने वाली थी। यह अनुमान ​इसलिए क्योंकि राई की सभा में सीएम ने जो शब्द कहे, वो कई गंभीर अर्थ निकालने वाले हैं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि 'आप लोग धोखा मत देना, क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो लोगों का भरोसा उठ जाएगा।'

गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा में कई गांवों में पहुंच कर सभाएं की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भैरो की राई गांव में पहुंचकर एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य कराए हैं वह कांग्रेस 50 साल में नहीं करा पाई। क्षेत्र के सांसद (ज्योतिरादित्य सिंधिया) यहां से कई बार चुने गए लेकिन उन्होंने विकास को कभी महत्व नहीं दिया। 

शिवराज सिंह ने कहा कि 5 माह में यहां की तस्वीर बदल दूंगा। आप लोग धोखा मत देना, क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो लोगों का भरोसा उठ जाएगा और इसके परिणाम पूरे प्रदेश में दिखेंगे।मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 5 महीने बाद मुख्य विधान सभा चुनाव है इसलिए जनता हम पर विश्वास कर इस बार उपचुनाव में हमें चुने। यदि हमारी कोई कमी रहे तो बाद में निर्णय बदल दें।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!