शिवपुरी। खतौरा विवाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं खिलाफ 2 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पहला मामला भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के ड्रायवर सौरभ जैन ने कोलारस थाने में दर्ज कराया है। जिसमें उसने लूटपाट एवं हमले का आरोप लगाया है। दूसरा प्रकरण इंदार थाने में दर्ज हुआ। जिसमें बताया गया कि कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव ने 150 कांग्रेसी नेताओं के साथ मिलकर पुलिस बल पर हमला किया एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।फरियादी प्रबीण एएसआई थाना इंदार।
अपराध क्रमांक 61/18
धारा 353,332,323,186,336,147,148

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।