उपचुनाव: कांग्रेस MLA महेंद्र सिंह सिसौदिया के खिलाफ FIR दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कांग्रेस नेता एवं बमोरी जिला गुना विधायक महेन्द्र सिंह सिसोदिया के खिलाफ SCST ACT एवं आईपीसी की धारा 294, 506बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फरियादी सीताराम आदिवासी पुत्र बंशीलाल निवासी ग्राम ककरधा जिला श्योपुर ने शिकायत की है कि बदरवास में वो सीएम शिवराज सिंह की सभा सुनने के लिए आया था। वापस जाते समय एक व्यक्ति ने उसे बुलाया और जातिसूचक गालियां दीं। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम संजू सिंह सिसौदिया बताया था। इस प्रकरण में अजीब बात यह है कि चुनाव कोलारस में हैं, सभा बदरवास में हो रही थी। पीड़ित घटना स्थल से करीब 150 किलोमीटर श्योपुर जिले का रहने वाला है। जबकि आरोपी विधायक गुना जिले का है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!